Breaking News

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला : विशेष ट्रैफिक प्लान

अस्थायी बस स्टैंड, रूट डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था

मंडी, 13 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला-2026 के दौरान शहर में बढ़ती वाहनों की आवाजाही को देखते हुए जिला दंडाधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने 15 फरवरी से 22 फरवरी तक विशेष यातायात प्रबंध लागू करने के आदेश जारी किए हैं।

इन आदेशों का उद्देश्य मेले के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखना, आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध मार्ग उपलब्ध कराना तथा आम नागरिकों को असुविधा से बचाना है।

जारी निर्देशों के अनुसार:

  • एम्बुलेंस व अन्य आपातकालीन वाहन सभी मार्गों पर निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगे।

  • मेला क्षेत्र व सड़क किनारे अवैध पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

  • भारी एवं मालवाहक वाहन (बसों को छोड़कर) रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

    🚦 अस्थायी बस स्टैंड, रूट डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था

    🚌 अस्थायी बस स्टैंड

    यात्रियों की सुविधा हेतु दो स्थानों को अस्थायी बस स्टैंड घोषित किया गया है—

    • एनएच-21 पर ट्रक/ट्रैक्टर पार्किंग के समीप खुले क्षेत्र में बल्ह व सुंदरनगर रूट की बसें रुकेंगी।

    • सकोडी ब्रिज के पास एमसी पार्किंग में जोनल अस्पताल/बाड़ी गुमाणू की ओर से आने वाली बसों के लिए व्यवस्था की गई है।

    🔄 प्रमुख रूट डायवर्जन

    • तल्याहड़ की ओर से आने वाली बसें सन्यारडी बाईपास, केहनवाल चौक व पुलघराट (पुराना एनएच) से होकर वन-वे प्रणाली के तहत अस्थायी बस स्टैंड तक पहुंचेंगी।

    • वापसी मार्ग ओल्ड सुकेती ब्रिज, मंडी बाजार व जेल रोड रहेगा।

    • विक्टोरिया ब्रिज से जीरो चौक तक हल्के वाहनों के लिए वन-वे रहेगा।

    • गांधी चौक से विक्टोरिया ब्रिज मार्ग केवल विक्टोरिया ब्रिज की ओर वन-वे रहेगा।

    • सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान होटल प्रताप पैलेस से केहनवाल चौक तक मार्ग आवश्यकता अनुसार बंद किया जा सकेगा।

    🚗 नो पार्किंग व निर्धारित पार्किंग स्थल

    • सर्किट हाउस से टारना मंदिर तक सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग जोन घोषित।

    • निःशुल्क पार्किंग: विक्टोरिया ब्रिज (रिवर बेड), होमगार्ड कार्यालय भ्युली, जिमखाना क्लब, ओल्ड बाईपास एमसी पार्किंग।

    • शुल्क सहित पार्किंग: आईएसबीटी रूफ पार्किंग, भीमा काली मंदिर, यू मॉल पार्किंग, सकोडी ब्रिज एमसी पार्किंग, पड्डल गुरुद्वारा पार्किंग।

    प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें, ताकि मेले का आयोजन शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

214 0
Published On : 13 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs