सतीश ठाकुर।
मंडी। मंडी-कुल्लू मुख्य मार्ग पर पण्डोह के घ्राण के समीप दो बाइकों की आमनेसामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की एक बाइक और मंडी की लोकल बाइक के बीच यह हादसा हुआ। हादसे में चार युवक घायल हो गए हैं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए Zonal Hospital Mandi पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs