सतीश ठाकुर
मंडी। एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन मामले में शामिल तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से पकड़कर ले जा रही दिल्ली पुलिस की टीम को हिमाचल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नई दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन मामले में शामिल तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से गिरफ्तारी को लेकर शिमला में दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दिन में युकां कार्यकर्ताओं को पकड़कर ले जा रही दिल्ली पुलिस की टीम को हिमाचल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शिमला और सोलन के धर्मपुर में नाका लगाकर यह कार्रवाई की गई। इस घटनाक्रम से हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। हिमाचल पुलिस का दावा है कि दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह से अवैध है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई से पहले न ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी और न ही उसके पास कार्रवाई करने के लिए वैध दस्तावेज थे। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी है। इसके बाद दोपहर से लेकर शाम तक शिमला पुलिस की टीम दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों को लेकर चक्कर में जिला एवं सत्र न्यायालय में पहुंची लेकिन रात को 7:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्रालय की दखल के बाद दिल्ली पुलिस की टीम कांग्रेस के तीनों कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर चली गई। लेकिन इसी बीच शोघी बैरियर पर हिमाचल पुलिस ने नाका लगाकर दिल्ली पुलिस की टीम को फिर रोक लिया। इस दाैरान काफी देर तक जमकर हंगामा हुआ और दोनों तरफ से खूब बहसबाजी हुई। हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस टीम को उनपर दर्ज एफआईआर की प्रति दिखाई और मामले में सहयोग की अपील की। बताया जा रहा है कि इसके बाद हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस टीम को हिरासत में ले लिया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs