कुल्लू। अयोध्या के सिद्धपीठ हनुमत निवास के पीठाधीश्वर व प्रख्यात चिंतक आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज ने नगवाईं में आयोजित तीन दिवसीय श्री रामचरितमानस परायण अनुष्ठान एवं विशेष सत्संग में भाग लेकर श्रद्धालुओं को रामभक्ति का संदेश दिया। क्लिक होटल भुंतर स्थित नगवाईं में 27 फरवरी से 1 मार्च तक चले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
आचार्य ने रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने मर्यादा, सेवा और त्याग के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु देर शाम तक कथा श्रवण में लीन रहे।
कार्यक्रम में भगवान रघुनाथ के प्रथम सेवक एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी पहुंचकर आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर द्रंग के भाजपा विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवाओं को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs