Breaking News

22 फरवरी को थलौट 33/11 केवी सब-स्टेशन में रहेगा शटडाउन

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

के.के. ठाकुर 

औट/लारजी। विद्युत उपमंडल लारजी के अंतर्गत 22 फरवरी 2026 (रविवार) को 33/11 केवी सब-स्टेशन थलौट में बैटरी चार्जर की मरम्मत व अन्य आवश्यक कार्यों के चलते 33 केवी लाइन में शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल लारजी संजीव कुमार के अनुसार शटडाउन के दौरान अनुभाग सैंज-1, सैंज-2, औट और लारजी के तहत आने वाले क्षेत्रों थलौट, औट, लारजी, धामण, विहाली, तलाड़ा, सैंज, पुखरी, न्यूली, रैला, शांगड, शैंशर, रोपा, सलवाड, कनौन, मेल-मज्हन, लपाह, देओरी, गढापारली, सुचेन, भलाण, तरेडा, चटयोगी, शालनाला, बशाण, सपांगनी, हर्चा, बरैहन, कांडी, फव्यारी, सलेश आदि क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।

इसके अतिरिक्त बालीचौकी उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों बालीचौकी, रोपा, जीभी बैली, सरी, थाची, पंजाई, गाड़ागुशैणी, सुधरानी, थाटा आदि तथा बंजार उपमंडल के कुछ क्षेत्रों बंजार, मंगलौर व गुशैणी में भी निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

662 0
Published On : 19 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs