Breaking News

पूर्ण ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

नगवाईं में स्नोर मंडल भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

नगवाईं। लंबी बीमारी से जंग जीतने के बाद द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्ण ठाकुर ने स्टोर घाटी के नगवाईं से राजनीतिक शंखनाद कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। स्नोर  मंडल भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने जोशीले संबोधन से उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना कर दिया।

विधायक ने भावुक होते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की दुआओं से ही वे पुनः स्वस्थ होकर जनता के बीच लौट पाए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा।

अपने संबोधन में उन्होंने स्मार्ट बिजली मीटर के विषय को भी विधानसभा में उठाने की बात कही। साथ ही पंचायत चुनावों को एकजुट होकर लड़ने का आह्वान करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। स्टोर घाटी में शीघ्र ही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत का बड़ा कार्यक्रम आयोजित करवाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में मंडी संसदीय क्षेत्र के सह-प्रभारी भीम सेन शर्मा, स्टोर मंडल अध्यक्ष मेहर चंद भारती सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Arun
26 0
Published On : 14 February 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs