कुल्लू। पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली के प्रवेश द्वार नगवाईं में Suba Hotels Limited ने अपनी नई इकाई ‘क्लिक होटल भुंतर’ का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश में यह कंपनी की चौथी होटल संपत्ति है। इससे पहले कंपनी Manali, Dharamshala और McLeod Ganj में अपने होटल संचालित कर रही है।
शुभारंभ अवसर पर Indian Idol फेम गायक Kumar Sahil ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। टिंकू बैंड कुल्लू की जोशीली धुनों ने भी दर्शकों को देर तक झूमने पर मजबूर किया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक मंसूर मेहता ने कहा कि भुंतर क्षेत्र में ब्रांडेड होटलों की कमी को देखते हुए यहां निवेश का निर्णय लिया गया।
सीईओ मुबीन मेहता ने बताया कि कंपनी अवकाश स्थलों में विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं, सीओओ चंद्रकांत शेट्टी ने कहा कि आज के पर्यटक ऑफबीट और शांत स्थलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। एयरपोर्ट के समीप होने से होटल की कनेक्टिविटी बेहतर रहेगी और पर्यटन को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में विशेष मेहमान के तौर पर एसडीएम बालीचौकी बी एस ठाकुर, बीआरो एच एस ठाकुर ने भी शिरकत की।
इस अवसर पर सुबह ग्रुप ऑफ होटल सीईओ चंद्रकांत सेठी, दिलमोहन मकर एरिया जनरल मैनेजर, कॉरपोरेट ट्रेनी हेड भावना, संदीप चौहान जनरल मैनेजर क्लिक होटल भुंतर, विकास भूटानी मैनेजिंग डायरेक्टर, मनु शेट्टी मैनेजिंग डायरेक्टर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बिल्डिंग के मालिक व पूर्व उपप्रधान धर्मेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs