मंडी। हिमाचल में पंचायत चुनावों से पहले पंचायतों में आरक्षण (रोस्टर) को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वर्ष 2011 की जनगणना और पूर्व में दो बार आरक्षित रह चुकी पंचायतों के आधार पर संभावित रोस्टर का खाका तैयार माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो 31 मार्च तक रोस्टर लागू होने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
संभावित आकलन के अनुसार मंडी ज़िला की स्नोर घाटी की 21 पंचायतों में आरक्षण इस प्रकार रहने की संभावना है—
🔹 अनारक्षित (ओपन) पंचायतें:
कोटाधार, कोटढलयास, किगस, नाऊ और भटवाड़ी
🔹 महिला अनारक्षित पंचायतें:
राहला, शील्ह मशोरा, औट, बांधी, रैश, कथीयारी, टिककर और स्वाखरी
🔹 अनुसूचित जाति (पुरुष) के लिए आरक्षित पंचायतें:
पाली, नगवाईं और चेहटीगढ़
🔹 अनुसूचित जाति (महिला) के लिए संभावित पंचायतें:
झिड़ी, जला-कासना, पलसेहड़, टकोली और फर्श
स्थानीय स्तर पर संभावित आरक्षण को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं और दावेदार भी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से रोस्टर जारी होने के बाद ही असली तस्वीर सामने आएगी।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs