मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में लगभग 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित माता तुंगा के दरबार में रविवार को धूप खिलने के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। भारी बर्फबारी के चलते नवरात्रों के दौरान जहां भक्त दर्शन नहीं कर पा रहे थे, वहीं मौसम साफ होते ही भक्तों का उत्साह देखने को मिला।
मंदिर के पुजारी इन्द्र ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में करीब ढाई फीट तक बर्फबारी हुई है, जिससे मंदिर तक पहुंचना कठिन हो गया था। इसके बावजूद नवरात्रों के दौरान मंदिर में प्रतिदिन हवन-पूजन का आयोजन जारी रहा, जिसमें पंडित पुष्प राज शर्मा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
रविवार को मौसम साफ होने और धूप खिलने के बाद माता तुंगा का नजारा बेहद मनमोहक नजर आया। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही थी।
मौसम में सुधार होते ही करीब तीन दर्जन श्रद्धालुओं ने कठिन रास्ता तय कर माता के दरबार में हाजिरी भरी और आशीर्वाद लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल रहा तो श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs