Breaking News

बालीचौकी में कुटुंब प्रबोधन द्वारा नव वर्ष कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण पर दिया जोर।

के. के. ठाकुर।

औट । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के आयाम कुटुंब प्रबोधन गतिविधि द्वारा बंजार जिले के बालीचौकी में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उत्सव में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली, जहाँ स्थानीय जनसमूह और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेहर चंद प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बालीचौकी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से स्वास्तिक वाचन एवं हवन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक नृत्यों ने सबका मन मोह लिया, वहीं हनुमान चालीसा और वेद मंत्रों के उच्चारण ने आयोजन को दिव्यता प्रदान की।


​ कुटुंब बचेगा, तभी देश बचेगा- प्रताप ठाकुर


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य और मुख्य वक्ता प्रताप ठाकुर ने अपने संबोधन में 'कुटुंब प्रबोधन' की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा:


​"आज हम अपनी मूल संस्कृति से विमुख होते जा रहे हैं। पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में बच्चे हिंदू नव वर्ष और अपने महीनों के नाम तक भूलते जा रहे हैं। हमें इस परंपरा को बदलना होगा। भारत की कुटुंब व्यवस्था विश्व की सबसे समृद्ध परंपरा है, जिसके कारण ही हजारों वर्षों के बाद भी हमारी संस्कृति जीवित है। यदि परिवार में अच्छे संस्कार होंगे, तभी राष्ट्र सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा।"


​विशिष्ट अतिथि गोविंद शर्मा ने कहा कि हिंदू सभ्यता हजारों साल पुरानी है और हमें अपनी इस महान विरासत पर गर्व होना चाहिए।

​मुख्य अतिथि मेहर चंद ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि अंग्रेजी नव वर्ष (जनवरी) में प्रकृति में कोई बदलाव नहीं दिखता, जबकि चैत्र मास से शुरू होने वाले हिंदू नव वर्ष में प्रकृति नई ऊर्जा और हरियाली के साथ स्वागत करती है। उन्होंने विशेष रूप से मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि परिवार में संस्कारों की प्रथम वाहक महिला ही होती है।

इस अवसर पर मंडी विभाग मातृशक्ति संयोजिका पवनी देवी, सह-संयोजिका खेमिला देवी, बंजार जिला कुटुंब प्रबोधन संयोजक कुलदीप ठाकुर, सह-संयोजक गंगेराम, और जिला संयोजिका हेमा देवी उपस्थित रहीं। इसके साथ ही संपर्क प्रमुख भोलाराम, प्रचार प्रमुख तुलसीराम, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष करण सेन, खंड संयोजक बलदेव ठाकुर और जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवराम सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Published On : 22 March 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs