Breaking News

बनने से पहले ही खत्म हुई सनेहड़ पंचायत

ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन दोबारा नोटिफिकेशन जारी करने की मांग


सतीश ठाकुर

मंडी। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में नवगठित ग्राम पंचायत सनेहड़ को सरकार द्वारा महज चार दिन के भीतर डिनोटिफाई किए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पंचायत को दोबारा बहाल करने की मांग उठाई है।

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत सनेहड़ का गठन हाल ही में पंचायत कुन्नू और डलाह के दो वार्डों को अलग कर किया गया था। लेकिन पंचायत के गठन के कुछ ही दिनों बाद सरकार ने इसे डिनोटिफाई कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों लोगों की सहमति और लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद पंचायत का गठन हुआ था, लेकिन अब चंद लोगों की आपत्तियों के चलते इसे समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने इसे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करार दिया है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि सरकार तुरंत प्रभाव से सनेहड़ पंचायत की नोटिफिकेशन दोबारा जारी करे, ताकि क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत का गठन क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक सुगमता के लिए बेहद जरूरी है, ऐसे में इसे खत्म करना जनहित के खिलाफ है।

155 0
Published On : 18 March 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs