कुल्लू। कुल्लू जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में हाल ही में खेले गए मुकाबले में भुषण टेंट हाउस ने धोतरा-पोतरा किंगस भडै़ऊली को हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भुषण टेंट हाउस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 139 रन का लक्ष्य खड़ा किया।
सचानी टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज सुनील शर्मा और भुषण शर्मा ने तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए महज 5 ओवर में 50 रन की मजबूत साझेदारी की, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला। मध्य क्रम में रोनी (21), हैप्पी (32) और रिंकू ने घातक बोलिंग का सामना करते हुए टीम को मजबूती प्रदान की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी धोतरा-पोतरा किंगस भडै़ऊली की टीम 120 रन ही बना पाई। बल्लेबाजी में राकेश 24 बोधराज 21 और श्याम ने 29 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में गोविंद (2), नीरज (1) और सुनील ने अच्छा प्रदर्शन किया। धोतरा-पोतरा को 120 रन पर रोकने में रोहित दिलीप और अश्वनी के बेहतरीन क्षेत्र रक्षण का अहम योगदान रहा।
गेंदबाजी में भूपेंद्र शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 4 विकेट झटके। वहीं कप्तान शांता कुमार ने भी 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि सूर्य ने दो विकेट हासिल किए।
भूषण टेंट हाउस सचानी की टीम के सलामी बल्लेबाज भूषण शर्मा ने बताया कि इस जीत के साथ ही सचानी की टीम ने 8 साल पुरानी हार का बदला लेते हुए हिसाब चुकता कर दिया है। मुकाबले में खिलाड़ियों का प्रदर्शन दर्शकों के लिए रोमांचक रहा।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs