29 मार्च को लगेगा पॉवर कट।
सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक गुल रहेगी बिजली।
के. के. ठाकुर।
औट। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उप-मंडल लारजी के अंतर्गत आने वाले 33/11 KV सब-स्टेशन थलौट में तकनीकी कार्यों के चलते आगामी 29 मार्च, 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता, लारजी उप-मंडल संजीव कुमार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, सब-स्टेशन में 11 KV LHEP और 11 KV लारजी-बालीचौकी फीडर की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, PDNA योजना के तहत नए 11 KV पंजाई फीडर के निर्माण कार्य को भी अंजाम दिया जाएगा।
इस कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक सपांगनी, कंडा, पन्वी, सारी, लारजी, फर्याना, बारिगढ, पभ्यारी, टिप्रिधार , सल्याश , बिहाली, तलाड़ा, शालानाला, बनाहु, धामन, थुआरी, रोपी, बनाली, त्रेहड़ा, घाट, भलांण, हुर्चा, खनगण, दनाला, कंडी, थलौट, बसान, औट, खामराधा, चटयोगी , जला, खिणी, देवखान, भटवाडी कोट खामराधा, सनोड, ज्वालापुर व इनके आसपास के क्षेत्र मैं विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता, लारजी उप-मंडल संजीव कुमार ने संबंधित उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है। मौसम या किसी अन्य अपरिहार्य कारणों से समय में बदलाव होने की स्थिति में विभाग द्वारा सूचना जारी की जा सकती है।