Breaking News

पंडोह-कुल्लू हाईवे पर भूस्खलन से निपटने के लिए, 294 करोड़ की योजना मंजूर

केन्द्रीय मंत्री नितीन ने सांसद Kangana Ranaut को भेजे पत्र में साझा की जानकारी

सतीश ठाकुर।

मंडी। केन्द्रीय मंत्री नितीन ने हिमाचल के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने Himachal Pradesh के पंडोह–कुल्लू NH-03 (पुराना NH-21) पर स्थित थलौट क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए 294.10 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

यह जानकारी केंद्रीय मंत्री ने सांसद Kangana Ranaut को भेजे पत्र में साझा की है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना लंबे समय से भूस्खलन की समस्या से जूझ रहे इस अहम मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने में कारगर साबित होगी।

ढलानों को किया जाएगा मजबूत, आधुनिक तकनीक का उपयोग
मंजूर कार्यों में ढलानों की ज्यामितीय सुधार (स्लोप करेक्शन), बर्म्स और बेंच निर्माण, 3D जियोनेट तकनीक से सतही कटाव रोकना, केबल एंकरिंग से आंतरिक मजबूती और सतह व भूमिगत जल निकासी प्रणाली विकसित करना शामिल है। इसके अलावा, भूस्खलन रोकने के लिए मजबूत संरचनात्मक उपाय भी किए जाएंगे।

हर मौसम में सुगम होगा सफर
गडकरी ने भरोसा जताया कि यह परियोजना भूस्खलन से होने वाली बार-बार की बाधाओं को खत्म करेगी। इससे न केवल हाईवे की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि हर मौसम में यातायात सुचारु रहेगा और क्षेत्र में यात्रा संबंधी दिक्कतें भी कम होंगी।

टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में
मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल परियोजना के लिए निविदाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है और जल्द ही कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

यह परियोजना कुल्लू-मंडी हाईवे पर सफर करने वाले हजारों लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs