के के ठाकुर
औट।
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में औट पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। औट पुलिस थाना की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-3 झलोगी आर्मी कैम्प के पास नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, औट पुलिस के थाना प्रभारी गगन कुमार की टीम ने झलोगी में आर्मी कैम्प के समीप नाका लगाया हुआ था। नियमित तलाशी अभियान के तहत जब एक बस को रोककर उसकी जांच की गई, तो उसमें सवार एक यात्री के पास से 2.791 किलोग्राम चरस बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपी की पहचान नेपाल के जुमला निवासी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कुल्लू जिले के गुशैनी में रह रहा था।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना औट में ND&PS अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आरोपी को कल ट्रायल कोर्ट में पेश करेगी, जहां उसकी पुलिस रिमांड मांगी जाएगी।
पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि नशे की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। इस तस्करी के पीछे जुड़े मुख्य स्रोतों और पूरी सप्लाई चेन का पता लगाया जा रहा है।
"हम जिले से मादक पदार्थों के खतरे को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।"- SP मंडी
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs