Breaking News

11 अप्रैल को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026

वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

मंडी, 20 मार्च। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2026-27 में कक्षा छठी में दाखिले के लिए जिन बच्चों ने पंजीकरण किया है, उनके लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026, (JNVST-2026) 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार) को सुनिश्चित की गई है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.डी. शर्मा ने आज यहां बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। उन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले बच्चों के अभिभावकों एवं अध्यापकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों के प्रवेश-पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit26Card से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही सभी अभिभावकों से यह भी अनुरोध किया है कि 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार) को होने वाली परीक्षा के लिए अपने बच्चों के प्रवेश-पत्र और आधार कार्ड के साथ परीक्षा केन्द्रों पर तय समय से पहले उपस्थिति सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9805319303, 9816999573, 7500741897 तथा 01905-282046 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9:00 बजे से 4:00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

98 0
Published On : 20 March 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs