Breaking News

पंडोह डैम के पास नियम तोड़ने पर थार का चालान

चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर लगा रखी थी मिट्टी

सतीश ठाकुर।

मंडी मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह डैम के समीप पंडोह पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर एक महिंद्रा थार (HR26FB7300) का 3000 रुपये का चालान किया है। जानकारी के अनुसार, उक्त वाहन चालक ने ऑनलाइन चालान से बचने के लिए आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी, ताकि नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई न दे सके। इस तरह की हरकत से न केवल नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती पैदा होती है। ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने बताया कि इस वाहन को लेकर नागचला ट्रैफिक कंट्रोल रूम से भी सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और चालान किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और इस तरह के गलत तरीकों से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

875 0
Published On : 27 March 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs