Breaking News

बल्ह के रिंज गांव में दादा ने पोते पर कर दी फायर

बल्ह की घटना, गम्भीर रूप से घायल पोता एम्स रेफर

सतीश ठाकुर

मंडी। मंडी जिला की लोहारा पंचायत के रिंज गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक दादा ने अपने ही पोते पर बंदूक से फायर कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय उमेश कुमार के रूप में हुई है। उसे पहले नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे बिलासपुर स्थित एम्स रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, रिंज निवासी भादरू राम घर पर मौजूद था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। रात करीब 8 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और मौके पर पहुंचे। वहां उमेश कुमार खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तुरंत भादरू राम के हाथ से बंदूक छीनकर दूर फेंक दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि भादरू राम के पास यह बंदूक आत्मरक्षा के लिए थी और इसका लाइसेंस वर्ष 2004 में बना हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1051 0
Published On : 23 March 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs