Breaking News

चैलचौक ट्रक यूनियन की कमान युवा के हाथ, कुलदीप ठाकुर बने प्रधान

जगदीश उप प्रधान चुनी सचिव


सतीश ठाकुर

मंडी। चैलचौक ट्रक यूनियन की कमान अब युवाओं के हाथों में सौंप दी गई है। कुलदीप ठाकुर को ट्रक यूनियन चैलचौक का नया प्रधान चुना गया है।  जगदीश को उप प्रधान और चुनी लाल को सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा मोहन लाल को अड्डा इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सदस्य के रूप में मनोज, इन्द्र सिंह, उपेंद्र ठाकुर और योगेश राणा को शामिल किया गया है। समस्त कार्यकारिणी चयन पर यूनियन सदस्यों में खुशी का माहौल है।

नवनियुक्त प्रधान कुलदीप ठाकुर ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन के विकास और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य यूनियन को मजबूत बनाना, सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करना और आपसी एकता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे हर सदस्य की समस्या के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे और संगठन के हर निर्णय में सदस्यों की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। कुलदीप ठाकुर ने सभी को साथ लेकर यूनियन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प जताया।

Published On : 28 March 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs