मनाली।मनाली पुलिस थाना मनाली में 112 नंबर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अर्शद नरिक्कोट्टु मेचेरी, निवासी पेचेरी हाउस, कुन्नथ परम्बा, मून्नियूर साउथ, मून्नियूर, जिला मलप्पुरम, केरल (आयु लगभग 20 वर्ष) अकेले व्यासकुंड की ओर ट्रैकिंग हेतु गया था, जहां वह बर्फ में फंस गया। सूचना के अनुसार उसके जूते भी बर्फ में गुम/गीले हो जाने के कारण वह चलने में असमर्थ हो गया था।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात सब-इंस्पेक्टर राज कुमार को पुलिस टीम सहित तत्काल व्यासकुंड की ओर रवाना किया गया।
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि उक्त व्यक्ति धुंधी ब्रिज से लगभग 2 से 3 किलोमीटर ऊपर बर्फ के बीच फंसा हुआ था तथा चलने में असमर्थ था।
सब-इंस्पेक्टर राज कुमार एवं उनकी टीम द्वारा तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तथा उक्त व्यक्ति को अपनी पीठ पर उठाकर सुरक्षित स्थान तक लाया गया। इसके उपरांत उसे सकुशल वापस लाया जा रहा है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs