Breaking News

पनारसा कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मंडी। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज राय (आईएएस), उप निदेशक (प्रशासन), पीजीआई चंडीगढ़ उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शैफाली, प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) ने शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. चारु आहलूवालिया, प्रो. नरेश कमल सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात संगीत विभाग द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।

समारोह के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बीए तृतीय वर्ष में तनिशा ने ओवरऑल प्रथम तथा प्रिया ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीकॉम तृतीय वर्ष में लक्ष्मी ने प्रथम तथा श्रेया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। द्वितीय वर्ष में वंशिका प्रथम और ललिता द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि प्रथम वर्ष में सीमा ने प्रथम एवं पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अन्य पुरस्कार विजेताओं में ईशा ठाकुर, यश पाल, शिवानी, गुलशाना, संगीता, मधु, प्रियंका ठाकुर, चारु, मोनिका ठाकुर, सौरभ शर्मा, भूमे राम, तुषार कुमार तथा हीना ठाकुर शामिल रहे। वहीं मनदीप कुमार, चारु, ईशा ठाकुर, यश पाल एवं भूमे राम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग्स पर आधारित मॉडलिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अतिरिक्त राखी और नंदिनी के मधुर गीतों तथा सुहानी के शास्त्रीय नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उरसेम लता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में डॉ. लीना वैद्य, प्रो. हीरा सिंह, डॉ. डिंपल जम्टा, प्रो. रतन नेगी, प्रो. अनीता, प्रो. कृष्ण, डॉ. निशा, बुंदू सूर्यवंशी (सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष), पीटीए सदस्य तथा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

57 0
Published On : 22 March 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs