नगवाईं। मंडी-कुल्लू हाईवे पर दवाड़ा टनल में गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 3 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि करीब 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि तथा पहचान का इंतजार है।