Breaking News

नगवाईं वार्ड-6 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विद्या देवी ने भरा नामांकन

नामांकन के बाद बालीचौकी में जनसभा, भाजपा नेताओं ने जताया जीत का भरोसा

मंडी। जिला परिषद नगवाईं वार्ड-6 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विद्या देवी ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालीचौकी में एक जनसभा का आयोजन किया गया, जहां विद्या देवी ने जनता को संबोधित करते हुए अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वह क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगी।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा में भाजपा स्नोर मंडल अध्यक्ष मेहर चंद भारती, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता भानु कपूर, जिला सचिव रमा गुप्ता, भाजपा सोशल मीडिया संयोजक राम सिंह, मंडल संयोजिका मीना ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष तुलसीराम, एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रेमदास, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार, मंडल सचिव जसवंत राणा, महिला मंडल अध्यक्षा रामदेई शर्मा, तीर्थराज, नरेंद्र ठाकुर, यादव सिंह, शेर सिंह, अमर चंद, ऋषिकेश, इंदर सिंह, भागुराम, नरोत्तम राम, चैने राम, प्यारे लाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं रिकवरिंक प्रत्याशी के तौर पर कमला देवी (नीटू) ने नामांकन भरा।

टकोली और पनारसा में भाजपा कार्यालयों का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान भाजपा स्नोर मंडल अध्यक्ष मेहर चंद भारती ने जिला परिषद नगवाईं क्षेत्र के टकोली और पनारसा में भाजपा कार्यालयों का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि नगवाईं वार्ड में भाजपा मजबूत स्थिति में है और पार्टी समर्थित प्रत्याशी विद्या देवी भारी मतों से चुनाव जीतेंगी। उन्होंने कहा कि वार्ड की सभी 21 पंचायतों के भाजपा कार्यकता विद्या देवी के प्रचार में जुट गए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और चुनाव प्रचार में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया। जनसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी कर चुनावी माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

163 0
Published On : 08 May 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs