सतीश ठाकुर।
मंडी। पण्डोह डैम के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार दोपहर बाद उस समय हुआ जब बारात अटेंड कर लौट रही एक वेगनार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे जा गिरी।
जानकारी के अनुसार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार खाई में लुढ़कती चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग, पुलिस व बाबा बालक नाथ कंपनी के कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला।
घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे में मनु (32) पुत्र नरेश कुमार निवासी सुराही खड्ड, तहसील चाच्योट की मौत हो गई। जबकि शांति देवी (43) पत्नी जगदीश चंद, सेवकी देवी (51) पत्नी बीर सिंह, निवासी गांव हटौन, शिवाबदार, तहसील सदर मंडी तथा तनु (34) पुत्र नरेश कुमार सुराही खड्ड, तहसील चाच्योट गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs