के के ठाकुर /औट
विद्युत उप-मंडल लारजी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में आगामी 3 मई 2026 को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मंडल लारजी के सहायक अभियंता संजीव कुमार द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।
विद्युत विभाग के अनुसार, 11 KV लारजी-बालीचौकी फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस दौरान पेड़ों की टहनियों की कांट-छांट, फीडर की मरम्मत और GO Switches के सुधार का कार्य किया जाएगा।
सारी, कंडा, सपांगनी, तलाड़ा, पनवी, थुआरी, धामन, रोपी, फब्यारी, सलेश आदि गावों में बिजली आपूर्ति सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने आम जनता से सहयोग की अपील की है ताकि मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से और समय पर पूरा किया जा सके। कार्य संपन्न होते ही बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs