Breaking News

हिमाचल पंचायत चुनाव का ऐलान, 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होगा चुनाव

31,182 सीटों पर होंगे चुनाव, आचार संहिता लागू; 51 लाख मतदाता करेंगे मतदान, पांच रंगों के बैलेट पेपर से होगी वोटिंग

शिमला। हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव का आज ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने दोपहर बाद 3 बजकर 40 मिनट पर प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी।  हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ये ऐलान किया। इसके साथ ही आचार संहिता लग गई है। आचार संहिता में सरकारी मिशनरियों का इस्तेमाल नहीं होगा। दो स्तर पर मतों की गणना होगी। प्रधान, उपप्रधान, सदस्य की गणना के बाद परिणाम आएंगे। मतदान केंद्रों में वीडियोग्राफी होगी। हिमाचल में पहला चरण 26 मई को है वहीं, दूसरा चरण 28 मई को होगा। 

हिमाचल में 31,182 सीटों पर पंचायत चुनाव होंगे। कुल्लू जिले की 4 पंचायतों में चुनाव नहीं होगा। इसमें प्रधान, उपप्रधान और पंचायत वार्ड सदस्य के लिए चुनाव नहीं होगा। हालांकि जिला पंचायत समिति और जिला परिषद शामिल नहीं है। प्रदेश में कुल 15,656 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। प्रदेश में 5079048 मतदाताओं की संख्या है। इसमें पुरुष मतदाता 25,67,770, महिला मतदाता 2511249। प्रदेश में कुल 21,678 मतदान केंद्र स्थापित होंगे। प्रदेश में सबसे ऊंचाई वाला मतदान केंद्र 4587 मीटर में स्थापित किया गया है। इस बार पांच अलग अलग बेल्ट पेपर में वोट डाल सकेंगे। इसमें प्रधान के लिए हलका हरा बेलेट पेपर, उपप्रधान के लिए पीला बेलेट पेपर, पंचायत सदस्य को सफेद, पंचायत समिति को गुलाबी, जिला परिषद सदस्य के लिए हलका नीला बेलेट पेपर होगा। वहीं, मतदान के दिन वेतन के साथ अवकाश मिलेगा।

आचार संहिता लगने के बाद सरकार कोई भी नई घोषणा, नई भर्ती, नए टेंडर, ट्रांस, प्रमोशन, उद्घाटन-शिलान्यास इत्यादि नहीं कर पाएगी। प्रदेश की पंचायतों में करीब 51 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 50 हजार मतदाता भी शामिल हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।


99 0
Published On : 28 April 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs