Breaking News

थलौट क्षेत्र में जल्द मिलेगी कमजोर मोबाइल नेटवर्क से राहत, जियो और एयरटेल के नए टावर तैयार

2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुए थे टावर, तीन साल बाद बड़े और ऊंचे टावरों से सुधरेगी कनेक्टिविटी

गुलाब महंत/थलौट। 

पिछले करीब तीन वर्षों से कमजोर मोबाइल नेटवर्क की समस्या झेल रहे थलौट और आसपास के हजारों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जियो और एयरटेल ने क्षेत्र में नए एवं ऊंचे मोबाइल टावर स्थापित कर दिए हैं, जो आगामी कुछ दिनों में चालू हो जाएंगे। इनके शुरू होते ही मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद है।

वर्ष 2023 की भारी बारिश और आपदा के दौरान थलोट के समीप स्थापित जियो और एयरटेल के मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त होकर गिर गए थे। इसके बाद दोनों कंपनियों ने अस्थायी रूप से छोटे टावर स्थापित किए, लेकिन उनकी क्षमता सीमित होने के कारण क्षेत्र के लोगों को लगातार कमजोर नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ा।

हालात यह रहे कि थलौट और आसपास के गांवों में हजारों मोबाइल उपभोक्ता 5जी सेवा तो दूर, 4जी नेटवर्क भी ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। कॉल ड्रॉप, इंटरनेट की धीमी गति और नेटवर्क गायब रहने जैसी समस्याएं आम हो गई थीं, जिससे विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

अब दोनों कंपनियों ने पहले की तुलना में बड़े और अधिक ऊंचे टावर स्थापित कर दिए हैं। इनके अगले कुछ दिनों में चालू होने के बाद क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता बेहतर होगी और हजारों उपभोक्ताओं को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

98 0
Published On : 21 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs