Breaking News

नगवाईं वार्ड ओपन होने की अटकलें, संभावित प्रत्याशियों को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

जिला परिषद नगवाईं वार्ड के अनारक्षित (ओपन) होने की अटकलों के बीच क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज

मंडी। जिला परिषद नगवाईं वार्ड के अनारक्षित (ओपन) होने की अटकलों ने क्षेत्र में चुनावी माहौल को गर्मा दिया है। अभी तक आधिकारिक रोस्टर जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित आरक्षण को लेकर गांव-गांव में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों के बीच संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं।

यदि नगवाईं वार्ड ओपन होता है, तो यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक दलों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर सक्रिय चेहरे भी अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव ज्योती कपूर का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। वे लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। उनके चुनाव मैदान में उतरने की संभावना से मुकाबला और रोचक हो सकता है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कपिल ठाकुर का नाम भी चर्चा में है। पार्टी की ओर से उन्हें संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।

वहीं ग्राम पंचायत टकोली के पूर्व प्रधान केडी शर्मा भी संभावित दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं। पंचायत स्तर पर उनके अनुभव और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें भी मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है।

इसके अलावा, अभी इस सूची में और भी कई संभावित दावेदार सामने आ सकते हैं, जो वार्ड के ओपन होने की स्थिति में अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। ऐसे में नगवाईं वार्ड का चुनाव इस बार खासा दिलचस्प रहने के आसार हैं।

हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक आरक्षण रोस्टर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वास्तविक स्थिति रोस्टर जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन फिलहाल क्षेत्र में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।


98 0
Published On : 07 April 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs