मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर झलोगी ट्रैफिक सुरंग के समीप सड़क किनारे लगी सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दीवार में आई बड़ी दरारों और टूट-फूट को देखकर स्थानीय लोगों ने किसी बड़े हादसे की आशंका जताई है।
स्थानीय लोगों महेश्वर शर्मा, राजू ठाकुर, मोनू सहित अन्य राहगीरों का कहना है कि जिस स्थान पर दीवार क्षतिग्रस्त हुई है, उसके भीतर से झलोगी ट्रैफिक सुरंग गुजरती है, जो पिछले वर्ष बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई थी। तथा अभी तक बंद पड़ी है। वहीं सुरंग के समीप बाहर की तरफ क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार बड़े हादसे को न्योता दे रही है।
इन दिनों मंडी-कुल्लू मार्ग पर यातायात का भारी दबाव है। लोगों का कहना है कि जाम की स्थिति में यहां रुकना जोखिम भरा साबित हो सकता है। उन्होंने एनएचएआई से मांग की है कि क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय और मरम्मत कार्य जल्द पूरा किया जाए।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष की बरसात में मंडी-कुल्लू फोरलेन के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हुए थे, जिनमें टनल, फ्लाईओवर और सड़क भी शामिल हैं। लोगों का कहना है कि एक साल बीतने के बाद भी अभी तक क्षतिग्रस्त फ्लाई ओवर तथा सुरंग का रिपेयर वर्क शुरू नहीं हो पाया है। वहीं रोड़ की खस्ताहालत के कारण मंडी कुल्लू का सफर तय करने में तीन गुना अधिक समय लग रहा है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs