Breaking News

विद्या देवी 8 मई को भरेंगी नामांकन, लंबे समय से समाजसेवा से जुड़ी हैं विद्या देवी, क्षेत्र में मजबूत पकड़

सह संयोजक स्नोर व्यापार मंडल कांशी राम ‘बबलू’ के साथ बढ़ाया जनसंपर्क अभियान

नगवाईं। जिला परिषद नगवाईं वार्ड-6 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी विद्या देवी पत्नी कांशी राम, बबलू 8 मई 2026 को दोपहर 12:15 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन को लेकर नगवाईं वार्ड में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

विद्या देवी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। क्षेत्र में महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के बीच उनकी अच्छी पहचान मानी जाती है। वहीं उनके पति कांशी राम ‘बबलू’ भी सामाजिक गतिविधियों और व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे सह संयोजक स्नोर व्यापार मंडल के रूप में कार्य कर रहे हैं और व्यापारियों के बीच उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।सूत्रों के अनुसार नामांकन के दिन भाजपा समर्थकों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। वार्ड में भाजपा समर्थकों द्वारा लगातार बैठकें और प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विकास और जनहित को बताया प्राथमिकता

विद्या देवी ने नगवाईं वार्ड की समस्त जनता से समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, महिला कल्याण और युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगवाईं वार्ड को विकास की नई दिशा देना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।

44 0
Published On : 07 May 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs