Breaking News

Mandi : पद्धर के कटीपरी मोड़ पर जीप के ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला

सेवानिवृत्त शिक्षक घायल

कुलदीप शर्मा/पधर  

मंडी जिले के उपमंडल पद्धर के कटीपरी मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर एक जीप के अचानक ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में एक सेवानिवृत्त शिक्षक घायल हो गए, जबकि जीप सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर रुक गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीप सामान लेकर मुख्य सड़क पर चढ़ाई चढ़ रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए और जीप लगभग 50 मीटर तक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी समय सेवानिवृत्त शिक्षक टेकचंद सड़क किनारे रखी पानी की पाइपों को हटा रहे थे। पीछे की ओर तेजी से आती जीप की चपेट में आने से उन्हें चोटें आईं और वे सड़क पर गिर पड़े।

बताया जा रहा है कि चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय दिया और आसपास मौजूद लोगों के इशारे पर वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान जीप आगे की ओर घिसटते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर रुक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घायल टेकचंद को तुरंत सिविल अस्पताल पद्धर ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

हादसे में जीप और बिजली के ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चालक ने समय रहते सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो जीप नीचे स्थित रिहायशी क्षेत्र या सड़क से गुजर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने चालक की सतर्कता और मौके पर मौजूद लोगों की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए राहत जताई कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।

106 0
Published On : 07 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs