मंडी। मंडी जिला की स्नोर घाटी की 21 पंचायतों के लिए संभावित आरक्षण रोस्टर का खाका तैयार माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। आकलन के अनुसार पंचायतों का आरक्षण इस प्रकार रहने की संभावना जताई जा रही है—
🔹 अनारक्षित (ओपन) पंचायतें
नगवाईं, चेहटीगढ़, कोटाधार, किगस, औट, बांधी रैंस
🔹 महिला अनारक्षित पंचायतें
राहला, शील्ह मशोरा, कथीयारी, टिककर, स्वाखरी, कोटढलयास, नाऊ
🔹 अनुसूचित जाति (पुरुष) के लिए आरक्षित पंचायत
पाली
🔹 अनुसूचित जाति (महिला) के लिए संभावित पंचायतें
झिड़ी, जला-कासना, पलसेहड़, टकोली, फर्श, भटवाड़ी
स्थानीय स्तर पर संभावित आरक्षण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पंचायत चुनावों को देखते हुए संभावित उम्मीदवार भी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
हालांकि, प्रशासन द्वारा आधिकारिक रोस्टर जारी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs