पधर-नौहली मार्ग पर बस को पास देते समय सड़क धंसी, ट्रक पलटा
बरसात में तंग सड़क पर पास देते समय पेश आया हादसा
कुलदीप शर्मा/पधर।
पधर नौहली मार्ग पर गुरूवार सुबह ट्रक सड़क धंसने से हादसे का शिकार हो गया। उपमंडल मुख्यालय से नौहली जा रहा रेत से भरा ट्रक टिक्कर के पास बस को पास देती बार सड़क धंसने से नीचे लुढ़क गया। हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित है। उसे आंशिक चोटें लगी है।