पनारसा। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित जनरल हाउस की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उरमेस लता ने की।
बैठक का शुभारंभ अभिभावक-शिक्षक संघ के सचिव प्रोफेसर हीरा सिंह ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों का स्वागत कर किया। उन्होंने संघ की ओर से वर्षभर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी साझा की। साथ ही संघ के फंड से संबंधित आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा भी जनरल हाउस के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बैठक के दौरान सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। इसमें मनी राम को अध्यक्ष, मोनू नेगी को उपाध्यक्ष, छापे राम को संयुक्त सचिव तथा कृष्णा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राजू राम, दीना नाथ और भूमि सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उरमेस लता ने अभिभावक-शिक्षक संघ की भूमिका और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी भी अभिभावकों के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने PTA को महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनी राम सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और महाविद्यालय के विकास में सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs