Breaking News

नगवाईं के टलाहर क्षेत्र में तेंदुए की दहशत

एक पालतू और कई आवारा कुत्तों को बनाया अपना शिकार

भोले राम ठाकुर / नगवाईं।

नगवाईं क्षेत्र के टलाहर गांव सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों तेंदुए की लगातार आमद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए ने क्षेत्र में एक पालतू कुत्ते सहित कई आवारा कुत्तों को अपना शिकार बनाया है, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। जानकारी के अनुसार टलाहर गांव निवासी विमल शर्मा के पालतू कुत्ते को भी तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। 

ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार

ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान नेत्र ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए की गतिविधियां बढ़ रही हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि किसी बड़ी घटना से पहले लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ रात के समय रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

लोगों में खौफ का माहौल

स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुए की मौजूदगी के कारण गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है ताकि क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

289 0
Published On : 11 May 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs