मंडी। सोमवार दोपहर पंडोह के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, भारी केबल रोल लेकर जा रहा एक ट्राला अचानक बिजली की लाइनों की चपेट में आ गया। इससे शॉर्ट सर्किट हो गया और केबल रोल से धुआं निकलने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ट्राला चालक संदीप चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर फोन कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी से ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही बीबीएमबी की फायर ब्रिगेड भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।
घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित किया और वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई।
ट्राला चालक संदीप चौधरी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से कुल्लू के बिहाली (सैंज) स्थित विद्युत परियोजना के लिए केबल लेकर जा रहा था। पंडोह के समीप अचानक ट्राला बिजली की तारों की चपेट में आ गया, जिससे आग लग गई। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs