साहिल काचरू।
भुंतर।जिला कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना पेश आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़कते हुए पार्वती नदी किनारे जा पहुंची। हादसे में एक-दो लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि दो-तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना सरसाड़ी के पास संकरे मार्ग पर हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और रेस्क्यू दल से जुड़े शेरा नेगी व उनके साथियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। दुर्गम स्थान पर वाहन गिरने के कारण शवों और घायलों को सड़क तक पहुंचाने में रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
रेस्क्यू दल ने तुरंत पुलिस और अस्पताल प्रशासन को भी घटना की सूचना दी, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग पंजाब के पर्यटक थे, जो क्षेत्र में घूमने आए हुए थे।
फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा मृतकों और घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs