कुलदीप शर्मा।
पधर। फोरलेन निर्माण कार्य के बीच माणा क्षेत्र में पुराने हाईवे को नए मार्ग से जोड़ने की मांग तेज हो गई है। ग्राम पंचायत पाली के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने इस संबंध में निर्माण कंपनी और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि माणा के पास बनाया जा रहा पुल ऊंचाई पर है, जबकि नीचे बड़ी आबादी रहती है। ऐसे में पुराने हाईवे को फोरलेन से नहीं जोड़ा गया तो स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि फोरलेन निर्माण के दौरान गांवों को जाने वाले रास्ते, सिंचाई कूहल और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हालांकि कंपनी द्वारा अस्थायी व्यवस्था की गई है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि माणा पुल के पास से निचला माणा और अन्य गांवों को फोरलेन से जोड़ा जाए, साथ ही सभी टूटी सुविधाओं को जल्द बहाल किया जाए।
मौके पर पहुंचे कंपनी के अधिकारी प्रवीण कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने अपनी मांगें लिखित रूप से एनएचएआई और एसडीएम पधर को भी भेजी हैं।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs