आनी। जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में शनिवार शाम करीब 5 बजे शमशर-गुगरा सड़क पर बाली ओल नामक स्थान के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। भारी आंधी-तूफान के चलते चीड़ का विशाल पेड़ चलती बोलेरो पर गिर गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह स्कूल अध्यापिकाएं शामिल थीं। इस भीषण दुर्घटना में चार महिलाओं की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
मृतकों की पहचान:
हादसे में जान गंवाने वालों में स्नेह लता पत्नी टिका नंद निवासी पारलीधार कमांद तहसील आनी, बंती कौंडल पत्नी हेमदत्त निवासी लामीसेरी तहसील आनी, उषा कुमारी पत्नी मदन लाल निवासी तराला डाकघर जाओं तहसील आनी तथा सीमा आजाद पत्नी जिया लाल आजाद निवासी रोपड़ी तहसील आनी शामिल हैं।
घायलों में ये शामिल:
घायलों में वाहन चालक सुरेश चंद पुत्र देशराज निवासी रोपड़ी तहसील आनी, तारा देवी पत्नी रविंद्र कुमार निवासी रोपड़ी तथा रीना कुमारी पत्नी प्रेम सागर निवासी कठेहड़ डाकघर बनारला तहसील सरकाघाट जिला मंडी शामिल हैं।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs