Breaking News

गुटकर मंडी राजमार्ग पर सीमित अवधि के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी

सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक तथा रात 11ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए रहेगा बंद

सतीश ठाकुर।

मंडी, 02 जून। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से पहाड़ी कटाई कार्य के दृष्टिगत गुटकर-मंडी राजमार्ग को सीमित अवधि के लिए अस्थायी रूप से बंद करने संबंधी आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 02 जून, 2026 से 22 जून, 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

आदेशों के अनुसार सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक तथा रात 11ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। कार्य की तात्कालिकता और महत्व तथा इस सड़क पर चलने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं।

200 0
Published On : 02 June 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs