Breaking News

हुरला में गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग, महिला समेत तीन लोग झुलसे

रसोई में खाना बनाते समय हुआ हादसा, तीनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल किया रेफर

साहिल काचरू/ भुंतर, 15 जुलाई।

भुंतर उपमंडल की ग्राम पंचायत हुरला में बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगने की घटना सामने आई। हादसा स्वारू राम के घर में उस समय हुआ जब परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी।

इस दुर्घटना में स्वारू राम की पत्नी कमला देवी, पुत्र ज्ञान चंद तथा भाई गंगू राम की पुत्री पिंकी आग की चपेट में आने से झुलस गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल तेगुबेहड़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण हुआ। घटना की सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ग्राम पंचायत हुरला के प्रधान विकेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार सुबह हुई इस दुर्घटना में तीन लोग झुलस गए हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

119 0
Published On : 15 July 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs