पार्वती नदी में मणिकर्ण के पास तीन पर्यटकों के बहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना तीन दिन पहले की है। वीडियो में तीन पर्यटक नदी की तेज धारा में बहते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों पर्यटक पंजाब के एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो मणिकर्ण घूमने आए थे। इस दौरान वे नदी किनारे मस्ती कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से तीनों तेज बहाव में बह गए। घटना के समय मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर बचाव कार्य किया। कुछ ही दूरी पर तीनों पर्यटकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs