के.के. ठाकुर।
औट। कुल्लू जिले की खूबसूरत तीर्थन घाटी से गुजरने वाला NH-305 इन दिनों लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है। संकरी सड़क, बढ़ता पर्यटक दबाव और खराब मौसम के चलते यहां आए दिन घंटों लंबा जाम लग रहा है।
सड़क की हालत इतनी खराब है कि कई स्थानों पर वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। जगह-जगह फिसलन और टूटे हिस्से दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, बावजूद इसके हालात में सुधार नहीं हो पाया है।
बार-बार जाम लगने से पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर संकरी जगहों पर दो वाहनों का एक साथ निकलना मुश्किल हो जाता है, जिससे लंबी कतारें लग जाती हैं।
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले 8-9 वर्षो मे NH- 305 के लिए विभिन्न मंदो मे लगभग 60 करोड़ रूपये स्वीकृत किये है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि NH-305 की स्थिति को जल्द सुधारा जाए, ताकि हादसों पर रोक लग सके और लोगों को सुरक्षित सफर मिल सके।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs