Breaking News

जलभराव से माणा गांव पर मंडराया खतरा, लगातार धंस रही जमीन

राजस्व विभाग की टीम ने लिया जायजा

कुलदीप शर्मा/पधर।

मंडी पठानकोट नेशनल हाइवे 154 पर पाली पंचायत के माणा पुल के पास सड़क का पानी लोगों के खेतों और रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क के पानी की निकासी माणा नाला में करने का मामला निर्माण गावर कंपनी से उठाया लेकिन कंपनी लोगों की समस्या का समाधान करने को आना कानी कर रही है। स्थानीय निवासी हेम सिंह ठाकुर, तेज सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा हाइवे का निर्माण हाल ही में किया गया है। सड़क के पानी की निकासी का प्राव्धान लोगों के घरों से उपर किया गया है। कंपनी ने निर्माण कार्य में गुणवता का ध्यान रखा होता तो पानी की निकासी 50 मीटर आगे नाले में की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि बारिस में सड़क का पानी भयंकर रूप ले लेता है जिस कारण पुल की अप्रोच दीवार को धंसने का खतरा बना हुआ है। पुल की अप्रोच दीवारें फूल गई है। सड़क का पानी लोगों के खेतों और रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है। हेम सिंह ठाकुर ने बताया कि माणा गांव में सड़क के किनारे लगाई गई सुरक्षा दीवारें गिर गई है। कंपनी ने दीवारों को मौका पर क्षतिग्रस्त करके मलबा वहां से नहीं उठाया है। सड़क के किनारे बनाई नाली बंद होने से सारा पानी नीचे रिहायशी बस्ती को नुकसान पहुंचा रहा है। सड़क की दीवारें टूटने से माणा गांव से उपर जमीन का एक बड़ा भाग लगातार धंस रहा है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कुछ घरों को खाली करवा दिया है। जमीन के एक बड़े भूभाग में दरार आने से जमीन धंसने का क्रम लगातार जारी है। राजस्व विभाग की टीम ने मौका पर पहुंच कर स्थिती का जायजा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क के किनारे विशाल सुरक्षा दीवार लगाने से जमीन धंसने के क्रम को रोका जा सकता है। निर्माण कंपनी मांग के बावजूद भी स्थिती को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। वार्ड सदस्य मंगला देवी ने गांव में मंडराये खतरे को लेकर एहतियाती कदम उठाने की मांग गावर कंस्टृक्शन कंपनी और पधर प्रशासन से की है। मंगला देवी ने कहा कि पुराने हाइवे की कुनेक्टिविटी को कंपनी ने रिस्टोर नही किया है। सड़क रास्ता न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुराने हाइवे को नए हाइवे से कुनेक्टिविटी देने की मांग उन्होंने कंपनी से की है। कंपनी के साइट इंजिनियर सिद्धार्थ ने कहा कि हाइवे के किनारे सुरक्षा दीवारों को लगाने का काम मौसम खुलते ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क के पानी की निकासी को बहाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने हाइवे को दोनों ओर से कुनेक्टिविटी देने का कंपनी ने काम शुरू कर दिया था। लोग सरकारी भूमि से रास्ता निकालने को अड़चन पैदा कर रहे हैं। स्थानीय लोग भुमि विवाद को सुलझाएं कंपनी रास्ता बनाकर पुराने हाइवे को बहाल कर देगी।

44 0
Published On : 13 August 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs