भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर चल रही एचआरटीसी की बस (HP-73-8780) बुधवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया और स्थिति बेहद खतरनाक हो गई।
हालांकि, चालक की सूझबूझ और तत्परता ने सवारियों की जान बचा ली। पत्थरों को गिरते देख चालक ने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया। इसके बाद सभी सवारियों को सुरक्षित बस से नीचे उतार लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ क्षणों के लिए बस नियंत्रण से बाहर होकर गहरे नाले की ओर बढ़ने लगी थी, लेकिन सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर ने बस को थाम लिया। अगर बैरियर न होता, तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि पिछले करीब 12 घंटे से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी, जिसके चलते जगह-जगह भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। यही कारण इस हादसे का भी बना।
समय रहते चालक की सतर्कता और क्रैश बैरियर की मौजूदगी से करीब 20 सवारियों की जान बच गई।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs