Breaking News

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने जारी किया परामर्श’

बारिश व विपरीत मौसम परिस्थितियों में सतर्क रहें सभी नागरिक- अपूर्व देवगन

सतीश ठाकुर। मंडी, 04 मई। 

मंडी जिला में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी से सतर्क रहने की अपील की है। भारी बारिश, गर्जना एवं तेज हवाओं इत्यादि विपरीत मौसम परिस्थितियों में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का परामर्श जारी किया गया है। 

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि मौसम विभाग की ओर से 5 मई, 2026 तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तथा इसके बाद भी येलो अलर्ट रहने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला में इस वर्ष अप्रैल माह में सामान्य से लगभग 70 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, और मई माह में भी सामान्य से अधिक वर्षा की संभावनाएं जताई गई हैं। ऐसे में सभी नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जो लोग अस्थायी रूप से नदी-नालों के समीप आवास कर रहे हैं, वे विपरीत मौसम संबंधी अलर्ट के दौरान नदी-नालों से दूर सुरक्षित स्थानों पर अपनी रिहायश करें। यदि ठहरने की व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो संबंधित पटवारी या पंचायत सचिव से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने सभी से आग्रह कि किया अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और बहुत जरूरी होने पर यात्रा से पहले मौसम विभाग की ताजा जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यदि किसी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है या मार्ग बाधित है, तो वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, भले ही उसमें अधिक समय लगे, ताकि आप स्वयं भी और आपका परिवार भी सुरक्षित रह सके। 

उपायुक्त ने बताया कि मंडी जिला प्रशासन समय-समय पर मौसम संबंधी परामर्श एवं चेतावनियां (अलर्ट) जारी करता रहता है, जिन्हें डीसी मंडी के आधिकारिक फेसबुक पेज, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के फेसबुक पृष्ठ तथा प्रेस के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सभी नागरिकों से आग्रह है कि इन माध्यमों से भी नियमित रूप से मौसम की जानकारी प्राप्त करते रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Published On : 04 May 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs