Breaking News

सीपीआर, हाई राइज रेस्क्यू और खोज-बचाव तकनीकों की दी विस्तृत जानकारी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाई में मॉक ड्रिल आयोजित, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस 7वीं बटालियन कुल्लू ने बच्चों को दिए आपदा प्रबंधन के गुर

नगवाई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाई में 6 मई 2026 को होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस 7वीं बटालियन कुल्लू की ओर से मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कंपनी कमांडर एवं मास्टर ट्रेनर, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित कमल भंडारी तथा उनकी टीम ने किया।

मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। श्री कमल भंडारी ने बच्चों को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में किस प्रकार सूझबूझ और सही तकनीकों का उपयोग कर अपने तथा दूसरों के जीवन को सुरक्षित बचाया जा सकता है।

विद्यार्थियों को सिखाई गईं जीवन रक्षक तकनीकें

कार्यक्रम में बच्चों को सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation), हाई राइज रेस्क्यू और विभिन्न प्रकार की आपातकालीन बचाव तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। टीम ने आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया और प्राथमिक उपचार के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की।

विद्यालय प्रशासन ने जताया आभार

इस अवसर पर विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य भारती गुप्ता, आपदा प्रबंधन अधिकारी अनिल शर्मा, शफी मोहम्मद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विद्यालय प्रशासन ने 7वीं होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस बटालियन कुल्लू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली होती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी मिलना आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

102 0
Published On : 07 May 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs