कुल्लू। जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के दूरदराज क्षेत्र बठाहड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्रा ज्योति ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो (कला संकाय) परीक्षा में 489 अंक (97.8 %) हासिल कर प्रदेश मेरिट सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2012 में वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर स्तरोन्नत हुए इस विद्यालय के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी छात्रा ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया है। ज्योति की इस उपलब्धि से स्कूल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
धराल गांव निवासी सेस राम और सुभद्रा देवी की पुत्री ज्योति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। ज्योति का सपना आगे चलकर अध्यापक बनना है। ज्योति की सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs