Breaking News

नगवाईं वार्ड-6 में नर्वदा देवी की मजबूत दावेदारी, 8 मई को भरेंगी नामांकन

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरीं पूर्व प्रधान कोटाधार जनसेवा, विकास और साफ छवि के दम पर जनता के बीच बना रहीं मजबूत पकड़

नगवाईं। जिला परिषद नगवाईं वार्ड-6 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नर्वदा देवी (पूर्व प्रधान, कोटाधार) 8 मई 2026 को दोपहर 12:25 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन को लेकर नगवाईं वार्ड में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

नर्वदा देवी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। ग्राम पंचायत कोटाधार की पूर्व प्रधान रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में कई जनहित कार्यों को प्राथमिकता दी। यही कारण है कि वार्ड में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के बीच उनकी साफ-सुथरी छवि और मजबूत जनाधार माना जा रहा है।

गांव-गांव में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान

नामांकन से पहले नर्वदा देवी ने वार्ड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। समर्थक लगातार बैठकों और प्रचार कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंच बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार नामांकन के दिन बड़ी संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना है।

विकास और जनहित को बताया मुख्य उद्देश्य

नर्वदा देवी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि नगवाईं वार्ड को विकास की नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, बिजली, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

उन्होंने वार्ड की समस्त जनता से समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगी।

जनता के बीच बढ़ रही चर्चा

राजनीतिक जानकारों की मानें तो नगवाईं वार्ड-6 में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होता नजर आ रहा है। नर्वदा देवी की सक्रियता और लगातार बढ़ते जनसंपर्क अभियान ने चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

12 0
Published On : 07 May 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs