ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब क्षेत्र में रविवार दोपहर एक एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर घेबट बेहड़ के पास हुए इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मशाला से होशियारपुर जा रही बस में करीब 50 यात्री सवार थे। सिद्ध चलेहड़ के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई में गिरने से बचा लिया और उसे पहाड़ी से टकराकर रोक दिया।
हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक कार भी बस की चपेट में आ गई, जिससे उसे नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई दी।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि चालक की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs